नशेड़ियों ने युवक को रोक कर लूटने का किया प्रयास

बीकानेर। बीकानेर शहर को नशे ने पूरी तरह जकड़ लिया है। आये दिन नशेड़ियों द्वारा आमजन के साथ वारदात करते नजर आते हैं। वहीं दूसरी तरफ बीकानेर एसपी द्वारा चलाया गया ऑपरेशन नीलकंठ के दौरान तस्कर पकड़े जा रहे हैं। फिर चोरी छिपे एमडी व अन्य नशे के खेप बीकानेर में आ रही है। शाम होते ही शहर के प्रमुख स्थानों पर नशे का सामान मिलना शुरू हो जाता है। इसी क्रम में नशेड़ियों को नशा करने के लिए रुपये की आवश्यकता होने पर आमजन के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला कोटगेट थाना इलाके के घटना गली के पास रेल पटरी पर एक युवक के साथ लूट का वारदात होते होते बची। बीकानेर शिक्षा निदेशालय में कैंटीन में काम करने वाला अमित हाड़सर जो शाम के समय जा रहा था तभी घटना गली के पास रेल पटरियों पर दो नशेड़ी बैठे थे। उन्होंने अमित को अकेला देखकर उसको पकड़ लिया और उसके ईंट से सिर पर 5 कुमार में मारा फिर उसके पास जो रुपये थे उनको छीनने का प्रयास कर रहे थे तभी सामाजिक संस्था हिन्दुस्तान खादिम सोसायटी के सौदेव उमर से गुजर रहे थे। उन्होंने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचते और अमित को नशेड़ियों से बचाया। सौदेव के पहुंचने पर दोनों नशेड़ी मौके से भाग गये। घटना के बाद युवक तुरन्त थाने से धमरा गया और कहा शुक्रिया आज आपने मुझे बचा लिया नहीं तो ये नशेड़ी मुझे जान से मार देते।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *