बीकानेर। श्री मां सती माताजी के आशीर्वाद एवं सद्प्रेरणा से डाभी अमावस्या के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री मां सती माता मंगल पाठ समिति की ओर से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री मां सती माता मंदिर, हाडीकुंडी बगेची, बीकानेर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।
आयोजन की कड़ी में संवत 2083, सावन सुदी सप्तमी 19 अगस्त 2026 से भादवा सुदी अष्टमी 19 सितंबर 2026 तक धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। इसी के तहत भादवा बदी दशमी, रविवार 6 सितंबर 2026 को सामूहिक रूप से 69वां मंगल पाठ, जसवंत जी जन्मोत्सव तथा भांत-भांत को मीठो चरखो उत्सव आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान घर-घर से एक कटोरी भोग, दीपमालिका, महाआरती एवं महाप्रसाद सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। समिति की ओर से समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम की रूपरेखा
प्रातः 9:15 बजे — श्री गणेश पूजन
प्रातः 9:30 बजे — पंचामृत अभिषेक
प्रातः 10:00 बजे — श्रृंगार एवं पूजन
दोपहर 1:15 बजे — मीठो चरखो उत्सव एवं भोग
दोपहर 2:00 बजे — ज्योत प्रज्वलन
दोपहर 2:15 बजे से — मंगल पाठ
दोपहर 4:15 बजे — मीठो चरखो प्रसाद
सायं 5:15 बजे — बम्पर लक्की ड्रॉ
सायं 6:15 बजे — जसवंत जी जन्मोत्सव
सायं 7:00 बजे — दीप मालिका
सायं 7:30 बजे — महाआरती
सायं 8:00 बजे से — महाप्रसाद
आयोजन में लक्की ड्रॉ एवं खजाना पोटली भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे
डाभी अमावस्या 11/9/26को सुबह अग्र बंधु भक्तजन अपने घर से पूजन सामग्री लापसी पुडा चावल पेड़ा नारेल प्रसाद का थाल का सजाकर सपरिवार सहित श्री मां सती माता जी पूजन को आयेगे
सभी भक्तजन धार्मिक अनुष्ठानों में अवश्य शामिल हो
सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में बुलाकी दासजी, राजेंद्र जी (राजू बाबू), मनोज कुमार गोयल, दीपक अग्रवाल (बीकाजी ग्रुप), श्री भगवानजी, केदारनाथ जी (जय भारत) एवं राम निवास जी भक्तजनों को साथ लेकर सक्रियता लगे हुए है ।
समिति की अग्र बंधु भक्तजनों से प्रार्थना की है कि आयोजन को मां का बुलावा मानकर मंगल पाठ एवं महाप्रसाद में अवश्य शामिल हों तथा तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करें। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी प्रेम, सहयोग एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
संयोजक — श्री मां सती माता मंगल पाठ समिति
स्थान — श्री मां सती माता मंदिर, हाडीकुंडी बगीची, बीकानेर।
समिति की ओर से बताया गया कि यह आयोजन श्री अग्रवाल समाज बीकानेर का सामाजिक कार्यक्रम है। आयोजन के दौरान सामाजिक गरिमा, अनुशासन एवं धार्मिक मर्यादा बनाए रखने का विशेष ध्यान रखा जाएगा। समिति ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर मां सती माता का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।




