सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जबरदस्त हंगामे, गाली गलौच के दृश्य
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड 45 में रबर फैक्ट्री के पास बूथ संख्या 95 पर विधायक जेठानंद व्यास और बूथ अधिकारी शिशुपाल सिंह के बीच कहासुनी हो गई। निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक व्यास को बूथ अधिकारी ने बाहर जाने के लिए कहा और 200 मीटर दूर रहने की हिदायत दी। अधिकारी ने इस दौरान वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद बाहर मौजूद विधायक समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और माहौल गरमा गया। विधायक जेठानंद व्यास ने बूथ अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर से शिकायत की है।


