बीकानेर सहित कुछ जिलों में फिर बदलेगा मौसम?

जयपुर। मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। कई सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 11 से 15 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से लगे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के आसपास नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में बारिश का नया दौर शुरू होगा। 12 से 15 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 13-14 सितंबर को कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में 13 से 15 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 11 सितंबर को बारां, भरतपुर, धौलपुर और करौली में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं 12 सितंबर को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर और पाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 सितंबर को भी इन जिलों के साथ खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और जालोर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *