महाराजा गंगासिंह विश्विद्यालय के कुलगुरु करेंगे अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के ब्रोशर का विमोचन

बीकानेर, 05 अक्टूबर,2026l

राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग एवं इंडियन सोसाइटी फॉर रेडिएशन बायलॉजी के संयुक्त तत्त्वावधान में दिनांक 27-28 नवम्बर,2026 को “पर्यावरण स्थिरता और विकिरण विष विज्ञान में बहुविषयक अनुसंधान” विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में विश्वभर के ख्यातनाम वैज्ञानिक एवं शोधार्थी हिस्सा लेंगे।

इस सेमिनार की आयोजन सचिव डॉ.ममता शर्मा ने बताया कि सेमिनार के ब्रोशर के विमोचन के लिए प्राचार्य के द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है ।

प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने ब्रोशर विमोचन आयोजन समिति की बैठक ली तथा उन्हें उनकी ज़िम्मेदारियों से अवगत करवाया ।

उन्होंने बताया कि इस सेमिनार के ब्रोशर का विमोचन दिनांक 6 अक्टूबर, 2026 को माननीय कुलगुरु, महाराजा गंगासिंह विश्विद्यालय बीकानेर प्रो. नरसी राम विश्नोई द्वारा किया जाएगा ।

प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि नवम्बर माह में आयोजित इस संगोष्ठी से निश्चित ही पर्यावरण स्थिरता एवं विकिरण विष विज्ञान के क्षेत्र मे नए आयाम स्थापित होंगे।

डॉ. पुरोहित के अनुसार यह महाविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग द्वारा किया जाने वाला एक बेहतरीन नवाचार है जो कि अकादमिक एवं शोध के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा ।

उन्होंने बताया कि कल महाविद्यालय में माननीय कुलगुरु प्रो. विश्नोई संगोष्ठी के ब्रोशर के विमोचन के साथ महाविद्यालय के विभाग प्रभारियों की परिचय बैठक भी लेंगे ।

प्राचार्य डॉ. पुरोहित ने समिति के सदस्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि समिति के सदस्य हमेशा की तरह निष्ठापूर्ण ढंग से कार्य करते हुए ब्रोशर विमोचन कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करेंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories