बीकानेर रेंज पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 790 स्थानों पर दबिश, 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर:

‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बीकानेर रेंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है。 महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, ओमप्रकाश के निर्देशन में 26 अक्टूबर 2026 को रेंज के चारों जिलों—बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई。

​कार्रवाई के मुख्य आंकड़े:

​पुलिस टीमें: रेंज के चारों जिलों में कुल 148 पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

दबिश: पुलिस टीमों द्वारा कुल 790 स्थानों पर छापेमारी की गई।

​एन.डी.पी.एस. एक्ट: अधिनियम के तहत कुल 64 प्रकरण दर्ज किए गए और 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा फरार व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की गई।

​रेंज के जिलोंवार कार्रवाई का विवरण:

​बीकानेर: 125 स्थानों पर दबिश, 20 प्रकरण दर्ज, 21 आरोपी गिरफ्तार तथा 08 फरार वांछितों के संबंध में कार्रवाई की गई।

​श्रीगंगानगर: 271 स्थानों पर दबिश, 17 प्रकरण दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार तथा 11 फरार वांछितों के संबंध में कार्रवाई की गई।

​हनुमानगढ़: 233 स्थानों पर दबिश, 20 प्रकरण दर्ज, 22 आरोपी गिरफ्तार, 15 फरार वांछितों एवं 02 इनामी अपराधियों के संबंध में कार्रवाई की गई।

​चूरू: 161 स्थानों पर दबिश, 07 प्रकरण दर्ज, 08 आरोपी गिरफ्तार तथा 03 फरार वांछितों के संबंध में कार्रवाई की गई।

पुलिस की अपील और सख्त संदेश

​बीकानेर रेंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध कारोबार और नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी। साथ ही, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस को दें, ताकि एक नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories