सहकार मेले में पंजाबी भांगड़े की धूम, दो दिन में 2.50 लाख से अधिक की बिक्री

हाट, जय नारायण व्यास नगर में आयोजित संभाग स्तरीय सहकार मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पंजाबी भांगड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं सहकारी समितियों के उत्पादों को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।मेले में कच्ची घाणी के तिल्ली एवं सरसों के तेल, देशी शहद और सूखे मसालों सहित विभिन्न उत्पादों की अच्छी मांग रही। सहकारी समितियों की ओर से आयोजित मेले में दो दिनों के दौरान 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई।इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा एवं जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने बीकानेर के नागरिकों से सहकारी संस्थाओं को प्रोत्साहित करने और उनके उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेले में पहुंचने की अपील की।मेले के दूसरे दिन आयोजित लकी ड्रॉ में प्रेम सिंह, मनीषा, सूरज गुजराती, नितिन, निकिता, अरुणा, सिद्धार्थ, नीलम कुमार, कीर्ति सुथार एवं कोमल सुथार विजेता रहे।अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्री संजय गर्ग ने बताया कि लकी ड्रॉ के विजेता सहकार मेला कंट्रोल रूम से अपने उपहार प्राप्त कर सकते हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *