बड़ी खबर: 1.23 करोड़ का मिलावटी घी पकड़ा, 3 गिरफ्तार!

श्रीगंगानगर। जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनन्या ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारकर 16 हजार 394 लीटर नकली घी बरामद किया है। पुलिस, सीआईडी और डीएसटी की संयुक्त टीम ने ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की। बरामद घी की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपए बताई जा रही है। मौके से राम तायल, मुकेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 3 लाख 50 हजार रुपए नकद और एक मारुति वैन भी जब्त की है, जबकि संबंधित गोदाम को सील कर दिया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नकली घी कहां तैयार किया जा रहा था और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई होती थी। एसपी हरिशंकर यादव ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *