नेशनल हाईवे-62 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 675 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर जब्तबीकानेर। महाजन थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-62 पर 675 कार्टन चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर को भी जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।जब्त शराब और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अवैध शराब चंडीगढ़ से जोधपुर की ओर ले जाई जा रही थी।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गाराम पुत्र नेहरू राम भील (22), निवासी कापराऊ, पीएस चौहटन, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है।यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी लूणकरणसर रणवीर सिंह साईं के निकटतम सुपरविजन में महाजन थानाधिकारी भजनलाल पुनि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। प्रकरण की जांच थानाधिकारी भजनलाल द्वारा की जा रही है तथा आरोपी से शराब तस्करी के संबंध में गहन पूछताछ जारी है।




