बीकानेर में पहली बार होगा मैराथन का आयोजन, 27 दिसंबर को दौड़ेंगे देशभर के धावकबीकानेर। शहर में खेल, फिटनेस और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार बीकानेर मैराथन 2026 का आयोजन किया जाएगा। बीकानेर रन क्लब (BRC) की ओर से आयोजित यह मैराथन 27 दिसंबर 2026 को होगी। आयोजन को लेकर 27 दिसंबर को होटल लक्ष्मी निवास पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।आयोजकों के अनुसार, मैराथन का उद्देश्य केवल खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि बीकानेर के पर्यटन, गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, विरासत और विश्वप्रसिद्ध खान-पान को देशभर में पहचान दिलाना भी है। इसके माध्यम से देशभर के धावकों, फिटनेस प्रेमियों और पर्यटकों को बीकानेर आने तथा शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।चार श्रेणियों में होगी मैराथनमैराथन में प्रतिभागियों के लिए चार श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।* 2 किलोमीटर फन रन: प्रत्येक पंजीकृत प्रतिभागी को टी-शर्ट दी जाएगी।* 5 किलोमीटर टाइम्ड रन: टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, टाइमिंग बिब और रिफ्रेशमेंट।* 10 किलोमीटर टाइम्ड रन: टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, टाइमिंग बिब और रिफ्रेशमेंट।* 21 किलोमीटर हाफ मैराथन: टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, टाइमिंग बिब और रिफ्रेशमेंट।प्रशासनिक एवं संस्थागत सहयोगआयोजन को बीकानेर पुलिस, बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA), नगर निगम बीकानेर और राजस्थान पर्यटन विभाग का सहयोग प्राप्त है। आयोजकों का कहना है कि प्रशासन, संस्थाओं, स्थानीय नागरिकों और निजी क्षेत्र के सामूहिक प्रयासों से इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।बीकानेर की नई वार्षिक पहचान बनाने का लक्ष्यआयोजकों के अनुसार, बीकानेर मैराथन अब प्रतिवर्ष आयोजित की जाएगी और आने वाले वर्षों में इसे शहर की एक नई पहचान एवं वार्षिक परंपरा के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।मैराथन का आयोजन बीकानेर रन क्लब (BRC) की ओर से किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट www.bikanermarathon.com पर पंजीकरण कर सकते हैं।आयोजन तिथि: 27 दिसंबर 2026 स्थान: बीकानेर, राजस्थान





