बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत जिले में दोपहर 1 बजे तक कुल 42.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला परिषद के आंकड़ों के अनुसार तीन पंचायत समितियों में कुल 3,41,622 मतदाताओं में से 1,44,061 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पंचायत समिति वार मतदान की बात करें तो रीड़ी में सर्वाधिक 44.01 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में 43.75 प्रतिशत और लूणकरणसर में 40.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत:
- लूणकरणसर: 1,52,034 कुल मतदाता, 60,889 ने किया मतदान, 40.05 प्रतिशत।
- रीड़ी: 86,558 कुल मतदाता, 38,096 ने किया मतदान, 44.01 प्रतिशत।
- श्रीडूंगरगढ़: 1,03,030 कुल मतदाता, 45,076 ने किया मतदान, 43.75 प्रतिशत।
दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में मतदान प्रक्रिया जारी रही।





