दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं,9 वर्षीय मासूम की छाती पर फटा पटाखा,पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपावली के दिन बीकानेर जिले के बज्जू उपखंड के चारणवाला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। घर के पास आतिशबाजी कर रहे 9 वर्षीय मासूम की पटाखा फटने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

जानकारी के अनुसार, चारणवाला ब्रांच के चक 14 सीडब्ल्यूबी निवासी लक्ष्मणराम (9) पुत्र भगवानाराम मेघवाल दीपावली के अवसर पर अपने घर के पास पटाखे चला रहा था। इसी दौरान अचानक एक पटाखा उसकी छाती पर फट गया। धमाके से बच्चे की छाती पर गंभीर चोट आई और वह बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद परिजन उसे बज्जू अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीबीएम अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

लक्ष्मणराम के पिता भगवानाराम मेघवाल काश्त पर जमीन लेकर खेती करते हैं। परिवार में लक्ष्मणराम का एक छोटा भाई भी है, जिसकी उम्र महज छह-सात महीने बताई जा रही है। घर के बड़े बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मासूम का अंतिम संस्कार उसके पैतृक निवास चक 14 सीडब्ल्यूबी में किया गया। दीपावली जैसे खुशियों के पर्व पर हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post