बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी में 2 से 7 नवंबर तक आयोजित छह दिवसीय ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर, चित्रकला, स्लोगन और वीडियो संदेशों के माध्यम से ऊर्जा एवं जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली, भोजन की बर्बादी रोकने और ई-कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। समापन दिवस पर छात्राओं ने घरों से ही कचरे के उचित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। साथ ही आमजन से मिट्टी के दीपक जलाकर प्रदूषण मुक्त हरित दीपावली मनाने की अपील की। प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।





