राजपूत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, राजपूताना ब्लास्टर बनी सीजन-1 की चैंपियनबीकानेर, 13 नवंबर। राजपूत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-1 (2026-27) का समापन शुक्रवार को शादुल स्पोर्ट्स ग्राउंड, बीकानेर में उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में समाज की 12 टीमों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंतिम दिन रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मैच आयोजित किया गया।फाइनल मुकाबले में राजपूताना ब्लास्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि तम्हार करणी ग्रुप उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीमों को समाज के गणमान्य अतिथियों डॉ. नंद सिंह शेखावत, करण प्रताप सिंह सिसोदिया, नवीन सिंह तंवर, कर्नल शीशपाल सिंह पंवार, प्रदीप सिंह चौहान, अर्जुन सिंह एवं देवेंद्र सिंह तथा आयोजनकर्ता भवानी प्रताप सिंह, प्रताप सिंह शेखावत और रविन्द्र सिंह जखाणिया ने ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर डॉ. नंद सिंह शेखावत ने युवाओं को खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम भी हैं। युवाओं को खेलों के जरिए समाज से जुड़ाव बनाए रखना चाहिए।क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।प्रतियोगिता का समापन उत्साह, खेल भावना और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।



