जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद बने JDU के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता

राजीव रंजन प्रसाद बने JDU के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ताबीकानेर। जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा द्वारा की गई है।इसकी जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी अरुण माथुर और राजेश सक्सेना के माध्यम से प्रदेश महासचिव दीपेश भटनागर ने दी। नियुक्ति पर प्रदेश प्रभारी नवीन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष गिरीश माथुर सहित राजस्थान के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताते हुए राजीव रंजन को बधाई दी।इस अवसर पर बताया गया कि आगामी 20 दिसंबर को मुंबई के खारघर में राजीव रंजन के नेतृत्व में विराट कायस्थ महासम्मेलन आयोजित होगा। इसमें कायस्थ समाज की राजनीतिक भागीदारी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post