बीकानेर। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर के वार्षिक सम्मेलन ‘एसीराज 2026’ का मीडिया प्रबंधन संभालने के लिए जनसम्पर्क विशेषज्ञ विनय थानवी को सम्मानित किया गया। सम्मेलन के आयोजन सचिव एवं सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल दवा ने थानवी को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके योगदान के लिए आभार जताया।तीन दिवसीय सम्मेलन 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक बीकानेर के रिद्धि सिद्धि रिसॉर्ट्स में आयोजित हुआ था। आयोजन समिति ने प्रशस्ति पत्र के माध्यम से थानवी के कार्य की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इससे पूर्व थानवी ने सितंबर 2024 में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में आयोजित दो चिकित्सा सम्मेलनों का मीडिया प्रबंधन संभाला था। इनमें माइक्रोबायोलॉजी विभाग का ‘तृतीय राजमाइक्रोकॉन 2024’ और मनोरोग विभाग की ओर से आयोजित इंडियन साइकियाट्रिक सोसायटी के नॉर्थ ज़ोन का 49वां वार्षिक सम्मेलन शामिल थे। थानवी राजएपिकॉन 2026, राज पलमोकोन और हिमेटोलॉजी से जुड़े सम्मेलनों के मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।




