राती घाटी की ऐतिहासिक जीत के 493 वर्ष पूरे, पत्रकारिता से लेकर शौर्य तक की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। राती घाटी युद्ध का 493वां विजय दिवस समारोह आगामी 29 नवंबर को उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। राती घाटी समिति की ओर से आयोजित होने वाले इस समारोह में इतिहास, शौर्य, पत्रकारिता, गो सेवा, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन एवं सांस्कृतिक-सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।समिति के महामंत्री ओम नारायण श्रीमाली ने बताया कि समिति पिछले 36 वर्षों से प्रतिवर्ष राती घाटी विजय दिवस समारोह आयोजित करती आ रही है। इस अवसर पर परंपरानुसार इतिहास एवं शौर्य के राष्ट्रीय अलंकरण के साथ मरुधरा के उन सपूतों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।उन्होंने बताया कि समारोह में गत तीन वर्षों से प्रदान किए जा रहे स्व. श्याम आचार्य पत्रकारिता सम्मान से भी एक चयनित पत्रकार को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान मरुवाणी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरिमा प्रदान करने वाले पत्रकार के उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।493 वर्ष पुराना है राती घाटी युद्ध का गौरवशाली इतिहासउल्लेखनीय है कि मिगसर कृष्ण पक्ष की पंचमी, संवत् 1591 को बीकानेर के चौथे शासक राव जैतसी ने बादशाह बाबर के पुत्र तथा गजनी और लाहौर के शासक कामरां को युद्ध में पराजित किया था। यह ऐतिहासिक विजय बीकानेर के शौर्य, स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक मानी जाती है। इसी गौरवशाली इतिहास और विजय की स्मृति में प्रतिवर्ष राती घाटी विजय दिवस मनाया जाता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post