बीकानेर: SLD एरर से छोटे मालवाहक वाहनों की फिटनेस अटकी, परिवहन विभाग को ज्ञापन

### बीकानेर: SLD एरर से छोटे मालवाहक वाहनों की फिटनेस अटकी, परिवहन विभाग को ज्ञापनबीकानेर। आरटीओ बीकानेर क्षेत्र में संचालित छोटे मालवाहक वाहनों के मालिक इन दिनों फिटनेस प्रमाणपत्र के नवीनीकरण को लेकर परेशान हैं। पिकअप, कैंपर, टाटा ऐस और महिंद्रा जीतो जैसे वाहनों की फिटनेस के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करते समय पोर्टल पर स्पीड लिमिट डिवाइस (SLD) से संबंधित एरर आ रहा है। इसके चलते वाहन मालिक फिटनेस प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।यह समस्या विशेष रूप से वर्ष 2016 से 2020 के बीच निर्मित वाहनों में सामने आ रही है। वहीं वर्ष 2012 से 2015 के दौरान कमर्शियल वाहनों में लगाए गए स्पीड लिमिट डिवाइस का रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट नहीं होने से पुराने वाहन भी फिटनेस नवीनीकरण से वंचित हो रहे हैं।परिवहन आयुक्त को भेजा ज्ञापनइस समस्या को लेकर अधिवक्ता हनुमान प्रसाद शर्मा एवं अधिवक्ता शिष्टमंडल के एडवोकेट हरिराम जालप और बनवारी लाल विश्नोई ने आरटीओ बीकानेर के माध्यम से शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त, परिवहन विभाग राजस्थान सरकार को ज्ञापन भेजा है। इसमें तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की गई है।पोर्टल पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने से परेशानीज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2012 से 2015 के बीच जिन कमर्शियल वाहनों में स्पीड लिमिट डिवाइस लगाए गए थे, उनकी प्रविष्टियां आरसी में ऑफ-रिकॉर्ड दर्ज की गई थीं। लेकिन संबंधित डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट नहीं होने के कारण उपकरण लगे होने के बावजूद वाहन मालिक फिटनेस नहीं करवा पा रहे हैं।वहीं वर्ष 2016 से 2020 के बीच निर्मित छोटे मालवाहक वाहनों के फिटनेस स्लॉट की बुकिंग के दौरान भी SLD की अनिवार्यता से संबंधित एरर सामने आ रहा है। वाहन मालिकों की ओर से परिवहन कार्यालय में संपर्क करने के बावजूद अब तक समस्या का प्रभावी समाधान नहीं हो पाया है।ज्ञापन में रखी ये प्रमुख मांगेंअधिवक्ताओं ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 118 और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 56 का हवाला देते हुए मांग की है कि पोर्टल पर आ रहे एरर की तकनीकी जांच कराई जाए। इसके साथ ही पिकअप, कैंपर, टाटा ऐस और महिंद्रा जीतो जैसे वाहनों के लिए SLD की अनिवार्यता को लेकर श्रेणीवार स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।वर्ष 2012 से 2015 के बीच लगाए गए SLD का पुराना रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट किया जाए तथा जिन वाहनों में पहले से SLD/SLF लगा है, उनके दस्तावेजों का सत्यापन कर फिटनेस प्रक्रिया सुचारु की जाए।इसके अलावा जिन वाहनों पर नियमों के तहत SLD अनिवार्य नहीं है, उनमें आने वाले अनावश्यक एरर हटाने, तकनीकी सुधार होने तक वैकल्पिक फिटनेस निरीक्षण की व्यवस्था करने और वाहन मालिकों को समस्या के समाधान की समय-सीमा लिखित में देने की मांग भी की गई है।पूरे राजस्थान में समान व्यवस्था की मांगज्ञापन में प्रदेश के सभी आरटीओ और डीटीओ कार्यालयों के लिए समान दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है, ताकि अन्य जिलों के वाहन मालिकों को भी इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।अधिवक्ता हनुमान प्रसाद शर्मा एवं अधिवक्ता शिष्टमंडल ने कहा कि इस तकनीकी समस्या के कारण छोटे व्यापारियों और वाहन चालकों को आर्थिक एवं व्यावहारिक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने परिवहन विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर फिटनेस नवीनीकरण की प्रक्रिया सुचारु करने की मांग की है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post