बीकानेर: शिवबाड़ी स्कूल में BIS मानक क्लब की पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, अंकिता फुलवारिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

शिवबाड़ी स्कूल में BIS मानक क्लब की पोस्टर प्रतियोगिता, अंकिता फुलवारिया रही प्रथमबीकानेर, 20 नवंबर। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी, बीकानेर में स्थापित मानक क्लब SC8568 के तत्वावधान में शुक्रवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्लब के मेंटर एवं बीकानेर जिले के संदर्भ व्यक्ति (RP) मुकेश मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से उत्पादों की गुणवत्ता, उपभोक्ता सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण और भारतीय मानकों के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।BIS और मानकों के महत्व की दी जानकारीक्लब के मेंटर मुकेश मोदी ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि BIS देश की राष्ट्रीय मानक संस्था है, जो उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है। उन्होंने ISI मार्क, सोने पर हॉलमार्क, HUID नंबर और BIS Care ऐप के उपयोग के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मानकों की जानकारी होने से उपभोक्ता असली और नकली उत्पादों की पहचान कर सकते हैं।तीन विषयों पर आधारित रही प्रतियोगिताप्रतियोगिता में तीन प्रमुख थीम रखी गईं। पहली थीम ‘गुणवत्ता से विकसित भारत @2047’ के अंतर्गत विद्यार्थियों ने मेक इन इंडिया, ISI मार्क वाले उत्पादों और भारतीय उत्पादों की वैश्विक पहचान को दर्शाया।दूसरी थीम ‘जागरूक उपभोक्ता, सुरक्षित उपभोक्ता’ में नकली हेलमेट, बिजली के खराब तारों से होने वाले हादसों और हॉलमार्क वाले सोने की पहचान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं तीसरी थीम ‘मानक और स्वच्छ ऊर्जा’ के तहत सोलर पैनल, LED बल्ब और इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा को प्रदर्शित किया गया।ये रहे प्रतियोगिता के विजेतानिष्पक्ष मूल्यांकन के लिए सभी पोस्टरों को कोड नंबर दिए गए। निर्णायक मंडल में व्याख्याता विज्ञान संतोष, वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान कीर्ति दुग्गल एवं अध्यापक लेवल-2 कंचन तंवर शामिल रहीं।प्रतियोगिता में कक्षा 10 की अंकिता फुलवारिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11वीं बी विज्ञान वर्ग की माया द्वितीय, एनुल तृतीय तथा गौतम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहितमानक क्लब की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप पेन भेंट किए गए तथा उनके लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर उप प्राचार्य अनुपमा शर्मा एवं सुनीता दोचानिया ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को जागरूक उपभोक्ता और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम में अमरदीप गोदारा, त्रिमूर्ति भाटी, नवजीत सिंह, सुभाष सोनी, सुमन चौधरी, कुसुम राठौड़, कांता व्यास, चारू चेजारा, नेहा ननकानी एवं प्रीति भार्गव सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में मुकेश मोदी ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post