बीकानेर। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन के बीच अब बीकानेरवासियों को एक और आधुनिक विकल्प मिल गया। ‘सोकुडो इलेक्ट्रिक’ का बीकानेर का पहला ऑटोमोबाइल शोरूम सोमवार, 11 मई 2026 को भव्य समारोह के साथ शुरू हुआ। यह बीकानेर ऑटोमोबाइल का नया शोरूम कोर्ट के पास, गवर्नमेंट प्रेस रोड पर खोला गया है।
शोरूम का उद्घाटन स्वामी विमर्शानन्दजी महाराज, पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने फीता खोलकर किया। संतोषा नन्द महाराज ने मंत्रोच्चारण किया।
मैनेजिंग डायरेक्टर बीकानेर संभाग जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बीकानेर ऑटोमोबाइल शोरूम में सोकुडो इलेक्ट्रिक की विभिन्न आधुनिक ई-स्कूटर्स और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी रेंज उपलब्ध रहेगी। बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर रविंद्र सिंह राठौड़ ने भी व्यवस्था संभाली।
चलाना अस्पताल के प्रतीक चलाना, बीकानेर वेलनेस सेंटर से अनिल जुनेजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।





