दो करोड़ 30 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में बीकानेर बीज निगम के डायरेक्टर सहित दो हिरासत में


बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को बीकानेर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगलकिशोर विश्नोई और उनके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्यानी को रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में अपनी गिरफ्त में लिया है। यह कार्रवाई डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार गुजरात की एक निजी कंपनी को प्रदेश में सरकारी प्रतिबंधों से राहत दिलाने की एवज में करोड़ों रुपये की रिश्वत लेनदेन का मामला है।

एसीबी को सूचना मिली थी कि इस रिश्वत राशि को गंगानगर शिफ्ट किया जा रहा है। इसी इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने लूणकरणसर के पास एक बस को रुकवाया। बस में सवार स्वतंत्र ज्यानी को 85 लाख रुपये नकद के साथ हिरासत में ले लिया गया। इस सफलता के बाद एसीबी ने बीज निगम डायरेक्टर जुगलकिशोर विश्नोई के ठिकानों पर छापेमारी की। वहां तलाशी के दौरान 45 लाख रुपये की और नकदी बरामद हुई। अब तक की कुल कार्रवाई में एसीबी ने २ करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त की है। एएसपी आशीष कुमार और सीआई इंद्रकुमार की टीम पूरी घटना की गहनता से जांच कर रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories