लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233E1 द्वारा CA सचिन कुमार जैन को ‘श्रेष्ठ जोन चेयरमैन 2025-26’ सम्मान

लियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233E1 की वार्षिक डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुधीर बाजपेयी द्वारा सीए सचिन कुमार जैन को सत्र 2025-26 के लिए श्रेष्ठ जोन चेयरमैन’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्षभर किए गए उत्कृष्ट नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता एवं उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान सीए सचिन कुमार जैन को अंतरराष्ट्रीय सम्मान-प्रतीक स्वरूप विशेष पिन भी प्रदान की गई। इस अवसर पर उनके नेतृत्व में जोन स्तर पर किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात् सीए सचिन कुमार जैन ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व एवं संतोष का विषय है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपनी टीम, वरिष्ठ मार्गदर्शकों तथा सभी लायन सदस्यों को देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सेवा-भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे इसी ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा एवं संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कार्य करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि सीए सचिन कुमार जैन वर्तमान में जोन चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा उनके नेतृत्व में जोन के विभिन्न क्लबों ने अनेक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया है।

इस अवसर पर प्रथम सह प्रांतपाल लायन डॉ. आशुतोष वशिष्ठ, पीडीजी लायन अंजना जैन, पीडीजी लायन सुमेर जैन, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न रीजन चेयरपर्सन, जोन चेयरपर्सन तथा जिला कैबिनेट के सदस्य उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post