धर्मनिष्ठ श्रावक, दानवीर व भामाशाह थे-डागाजी-कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी
बीकानेर, 28 जून । गंगाशहर में आचार्य नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, सुन्दरदेवी डागा डायलिस सेंटरख् अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा व चिकित्सा आदि संस्थाओं के संस्थापक व परोपकारी कार्यों में धन विसर्जित करने वाले सुश्रावक चंपालाल डागा की स्मृति में रविवार को गंगाशहर के डागा गेस्ट हाउस में अविरल स्मृति सभा हुई। सभा में जैन-अजैन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण दिलाते हुए श्रद्धंाजलि दी।
कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि स्वर्गीय चंपालाल डागा धर्म निष्ठ श्रावक, दानवीर व भामाशाह थे। डागा व भाटी परिवार का रिश्ता बहुत पुराना है। उन्होंने जो शिक्षा,चिकित्सा में अनुकरणीय कार्य किए वैसे कार्य बिरले ही व्यक्ति कर पाते है। स्वर्गीय डागा के परोपकारी कार्य हमेशा उनके परिजनों तथा बीकानेर के लोगों के लिए प्रेरणादायक रहेंगे। उन्होंने कहा कि जैन दिनचर्या का पालन करते हुए वे काम,क्रोध, लोभ व मोह आदि कषायों से मुक्त रहे, अपना जीवन परोपकार के कार्यों में व्यतीत किया।
अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष रिद्धकरण सिपानी ने कहा कि स्वर्गीय डागा साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय स्तर के संगठन मंे विभिन्न पदों पर कार्य किया। श्रमणोपासक पत्रिका का संपादन किया । हमेशा देव, गुरु व धर्म के प्रति निष्ठा, कार्य व्यवहार में ईमानदारी, शालीनता, सहजता रखी। उन्होंने डागा परिवार की ओर से एक करोड़ 11 लाख रुपए सामाजिक, धार्मिक,, शैक्षिक व परोपकारी कार्यों में लगाने की घोषणा की। अखिल भारतीय साधुमार्गी संघ के कोषाध्यक्ष राजेश बच्छावत, जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा, जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कोचर, भाजपा नेता मोहन सुराणा, जीतो के अध्यक्ष जयचंद लाल डागा, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष शशि मोहन मूंधड़ा, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, महावीर इंटरनेशनल के जे.एस. मेहता, नोखा के केसरीचंद गोलछा, शांत क्रांत संघ के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जयचंद लाल सुखानी, साधार्मिक सेवा निधि के सुशील बैद, सुशील बच्छावत, सुनीत सुराणा महेन्द्र सोनावत, राजेन्द्र सेठिया, सुरेन्द्र पटवा, चंचल बोथरा, इंद्र मल सुराणा,लंदन से आए अमित बैद, नरेन्द्र सुराणा, दिलीप कातेला सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए तथा स्वर्गीय डागा के व्यक्तित्व व कृतित्व को विराट बताया।
साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य श्री रामलालजी के संदेश का वांचन व स्वर्गीय डागा का विस्तृत परिचय हेमंत सिंघी ने दिया । संगीता डागा व बिन्दू डागा ने मंगलाचरण किया तथा श्रीमती रेखा, सुनीता व गीतांजलि ने स्मृति गीत प्रस्तुत किया। श्रद्धांजलि सभा में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. आशीष जोशी, उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष मन मोहन कल्याणी, महावीर इंटरनेशनल के सुरेश गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर संचालक टेक चंद बरड़िया, जतन दुगड़, राजेन्द्र बालेचा, जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा सहित गंगाशहर, भीनासर, बीकानेर, नोखा, देशनोक, दिल्ली, बैगलोर, चैन्नई आदि स्थानों से आए श्रावक श्राविकाओं ने श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ श्रावक विमल डागा ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। स्मृति सभा में स्वर्गीय डागा के भाई, पुत्र व पौत्र सहित परिजन जयचंद लाल डागा, कमल, विमल, अशोक, अरुण, धीरज, अनिल , राकेश, मुकेश, नवीन, विकास, गौरव, विनीत रोहित, अभिनव ,, सिद्धात, पुत्री श्रीमती लीला बैद व श्रीमती मंजू बांठिया से आगन्तुकों ने मुलाकात की तथा स्वर्गीय डागा के निधन पर संवेदना व्यक्त की। अनेक लोगों ने उपवास सहित अनेक संकल्प लिए ।




