68 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश!

बीकानेर से बड़ी खबर
बीकानेर पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार, 68 लाख की साइबर ठगी से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार
जयनारायण व्यास नगर थाना व साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई
आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई
साइबर ठगी के रुपए प्राप्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
टेलीग्राम ग्रुप के जरिए साइबर ठगों के लिए करते थे काम
फ्रॉड की रकम “म्यूल अकाउंट” में लेकर आगे ट्रांसफर करते थे आरोपी
तीनों आरोपियों के खिलाफ देश के कई राज्यों में NCRP पर दर्ज हैं शिकायतें
अब तक करीब 68 लाख रुपये की साइबर ठगी की रकम खातों में जमा कराने का खुलासा
आरोपियों से 15 मोबाइल, 9 सिम, 3 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 8 एटीएम कार्ड, 4 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड और फ्रॉड में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद
पूछताछ में साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और काम करने के तरीके का हुआ खुलासा


मास्टरमाइंड और टेलीग्राम ग्रुप संचालक की तलाश में जुटी पुलिस
ठगी की रकम वाले बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई भी शुरू
आरोपी रामस्वरूप, मुन्नीराम और सीताराम गिरफ्तार,
एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़,आईपीएस अनुष्ठा कालिया,आरपीएस शालिनी बजाज के सुपरविजन में सीआई विक्रम तिवारी और रमेश सर्वटा टीम की कार्रवाई

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *