जनसंघ संस्थापक की जयंती,

सीकर,(मुहम्मद सादिक) भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी एवं ओजस्वी वक्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ एवं पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने की। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग, अखंड भारत के स्वप्न एवं राष्ट्रप्रथम के सिद्धांतों को याद किया।इस अवसर पर पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा, “डॉ. मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं स्वाभिमान के लिए समर्पित था। उनके विचार आज भी हमें राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाते हैं।जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा, “डॉ. मुखर्जी ने जिन आदर्शों के लिए अपना बलिदान दिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उन सभी सपनों को पूरा कर रही है। अनुच्छेद 370 हटाना हो या राम मंदिर निर्माण, हर कार्य उन्हीं की विचारधारा का विस्तार है।इस दौरान राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत, रमेश जलधारी, जितेंद्र सिंह कारंगा, प्रभुसिंह सेवद, अशोक चौधरी, मनोज जांगिड़, अनुराधा, माया देवी, सज्जन सैनी, वरुण कुशलेश शर्मा, राहुल वर्मा, महेश ढाका, शुभम सैनी, गोपाल सिंह बडग़ुजर, मोहन गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, हंसराज सैनी, ओमेंद्र चारण सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *