जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में बीकानेर में कांग्रेस वआमजन का प्रदर्शन, अमित शाह व धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

बीकानेर, 20 जुलाई 2026। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना के विरोध में सोमवार को बीकानेर में कांग्रेस  कार्यकर्ता व शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं बी-ब्लॉक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने गोगागेट सर्किल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बी-ब्लॉक पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया कि जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठा रहे निहत्थे छात्रों पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए तथा लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि इसी घटना के विरोध में बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है। छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध को बल प्रयोग से दबाना लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर संवाद करना चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

सोशल मीडिया विभाग (एसएमडी) के प्रदेश महासचिव जयदीपसिंह जावा ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय सरकार सवाल पूछने वाले युवाओं पर लाठियां बरसा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक कराने वाले सत्ता के संरक्षण में सुरक्षित हैं, जबकि अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों को सड़कों पर बल प्रयोग का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुआ लाठीचार्ज केंद्र सरकार की दमनकारी सोच को दर्शाता है तथा युवाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास किसी भी स्थिति में सफल नहीं होगा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए तथा बल प्रयोग के बजाय संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशील रवैया अपनाने की भी मांग की।

प्रदर्शन में ये रहे उपस्थित विरोध प्रदर्शन में मनोज चौधरी (प्रदेश सचिव, ओबीसी कांग्रेस), सुमित कोचर (ब्लॉक अध्यक्ष), आनंदसिंह सोढ़ा (ब्लॉक अध्यक्ष), जयदीपसिंह जावा (प्रदेश महासचिव, SMD), मुमताज बानो (प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), पाबूराम नायक, लालचंद गहलोत (सेवादल), नितिन वत्स, भीखाराम मेघवाल, कुशल कुमार बाफना, सुमित जोशी, ज़ाकिर हुसैन, राजेश पुनिया, बलराम नायक, दुर्गादत्त गहलोत, गौतम कोचर, सलीम भाटी, अनुराग जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *