



अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस की दबिश
बीकानेर। अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जसरासर पुलिस ने की है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बेरासर गांव में एक खेत में बनी फैक्ट्री पर कार्रवाई की है। जहां पर थानाधिकारी देवीलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए दबिश दी और मौके से 6 ड्रम स्प्रिट,2 पैकिंग मशीन,पव्वे,ढक्कन सहित कई तरह का सामान बरामद किया। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी देवीलाल ने जिस खेत में कार्रवाई की गयी है। वह खेत बेरासर के रहने वाले मुकेश नाम के व्यक्ति का है जो कि हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
