बीकानेर: खरीदारी के दौरान महिला के बैग में लगाया कट, दो मोबाइल, सोने की चेन और नकदी चोरी
बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र की भैरूजी गली में खरीदारी करने गई एक महिला के बैग में कट लगाकर अज्ञात व्यक्ति ने दो मोबाइल फोन, पेंडल सहित सोने की चेन और 10 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। घटना 28 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे की है। नत्थूसर गेट के बाहर निवासी नवदीप छंगाणी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी अनुसूया छंगाणी अपनी मां के साथ खरीदारी करने भैरूजी गली गई थी। इसी दौरान भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैग में कट लगा दिया और सामान पार कर लिया। बैग में कट देखकर चोरी का पता चला। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर कोटगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राधेश्याम को सौंपी है।




