बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस की श्रृंखला के तहत दूसरे दिन व्याख्यानमाला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जनजातीय समाज की संस्कृति, विरासत और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने विद्यार्थियों को जनजातीय समाज की संस्कृति एवं विरासत को समझने के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम संयोजक डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों से जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान से संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए।इस अवसर पर युवा संसद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जनजातीय गौरव दिवस के पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम की सह-संयोजक डॉ. शशि बेसरवारिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से परिचित कराना है।कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि बेसरवारिया ने किया। इस दौरान NSS, NCC एवं स्काउट के विद्यार्थी सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. अन्नाराम शर्मा, डॉ. देवेश खंडेलवाल, डॉ. सुमित्रा चरण, डॉ. उज्ज्वल गोस्वामी, डॉ. रमेश पुरी, डॉ. चंद्रमल, डॉ. घनश्याम बिट्टू सहित अन्य उपस्थित रहे।





