बीकानेर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, अर्जुनराम मेघवाल बोले— “मोदी कहीं नहीं जाएंगे”, कांग्रेस पर साधा निशाना

बीकानेर। भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत मंगलवार को भाजपा शहर जिला की ओर से विशाल पदयात्रा निकाली गई। रतन बिहारी पार्क से शुरू हुई पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां यह जनसभा में तब्दील हो गई। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ के सहारे देश में नकारात्मकता और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। मेघवाल ने कहा, “मोदी कहीं नहीं जाएंगे।” उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिशों को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि भाजपा जनहित और देशहित के मुद्दों को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक ने राष्ट्र प्रथम की भावना पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। उन्होंने आयोजन में शामिल कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, उपमहापौर पंकज गहलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य, महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, मुमताज भाटी, रमजान अब्बासी, राजेंद्र पंवार सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, मंडल एवं मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post