बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने बीकानेर एवं जयपुर संभाग के कनिष्ठ सहायकों की डीपीसी करवाने तथा आरपीएससी से चयनित 1986 के कार्मिकों की वरिष्ठता सूची जारी कर डीपीसी करवाने की मांग उठाई है।इस संबंध में आचार्य ने 13 नवंबर, शुक्रवार को मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री राजस्थान सरकार एवं संबंधित उच्चाधिकारियों को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए हैं।ज्ञापन में मांग की गई है कि बीकानेर और जयपुर संभाग के कनिष्ठ सहायकों की डीपीसी की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही आरपीएससी से चयनित 1986 के कार्मिकों की वरिष्ठता सूची जारी कर उनकी डीपीसी भी करवाई जाए।प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने संबंधित ज्ञापनों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों के हित में सकारात्मक आदेश जारी करने की मांग की है, ताकि मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।



