बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर रतनगढ़-मोलीसर स्टेशनों के बीच आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते बीकानेर मंडल की 6 रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस कार्य के कारण 2 रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, 2 के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। वहीं, 1 रेलसेवा रीशड्यूल और 1 रेलसेवा रेगुलेट रहेगी।आंशिक रद्द रेलसेवाएं* गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार 1 दिसंबर 2026 को बीकानेर से चलकर रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। रतनगढ़ से हिसार के बीच रद्द रहेगी।* गाड़ी संख्या 14898 हिसार-बीकानेर 2 दिसंबर 2026 को हिसार के बजाय रतनगढ़ से संचालित होगी। हिसार से रतनगढ़ के बीच रद्द रहेगी।मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं* गाड़ी संख्या 22482 दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस 1 दिसंबर को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी।* गाड़ी संख्या 14718 हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस 1 दिसंबर को अंबाला-बठिंडा-बीकानेर होकर संचालित होगी।रीशड्यूल रेलसेवागाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस 1 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से दोपहर 1:05 बजे रवाना होगी।रेगुलेट रेलसेवागाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 2 दिसंबर को रतनगढ़ स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और निर्धारित समय की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।



