मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा खंडित करने पर बीकानेर में आक्रोश, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च

मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा खंडित करने पर बीकानेर में आक्रोश, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन और कैंडल मार्चबीकानेर। परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में बीकानेर में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं पूर्व सैनिकों ने आक्रोश व्यक्त किया। बुधवार, 18 नवंबर को जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही आक्रोश रैली के रूप में कैंडल मार्च भी निकाला गया।उल्लेखनीय है कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की रणभूमि पर अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेजर शैतान सिंह की फलोदी जिले के रामदेव नगर, आमला स्थित प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया था। इस घटना को शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के सम्मान का अपमान बताते हुए विभिन्न संगठनों ने दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।ज्ञापन देने वालों में महापौर अनिल कल्ला, नगेंद्रपाल सिंह शेखावत, भगवान सिंह मेड़तिया, महिपाल सिंह जय, कपिल सिंह चारण, नवीन सिंह तंवर, नवरत्न व्यास, रामगोपाल बिश्नोई, कर्नल हेम सिंह शेखावत, करण प्रताप सिंह सिसोदिया, क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान, भगवान सिंह बासी, गंगा सिंह पड़िहार, कैप्टन किशन सिंह, सूबेदार गजेंद्र सिंह राठौड़ और सार्जेंट टोडाराम सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।इसी क्रम में कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक स्थल से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च मेजर पूर्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ा और वार मेमोरियल टावर, पब्लिक पार्क पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने शहीदों के सम्मान में नारे लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।कैंडल मार्च में क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद, गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकानेर, श्री राजपूत करणी सेना, राजपूत विचार मंच बीकानेर और परशुराम सेवा समिति बीकानेर के सदस्यों के साथ पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर शहीदों के सम्मान और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post