बीकानेर: रेल कर्मचारियों का DRM कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, 8वें वेतन आयोग समेत लंबित मांगों को लेकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

### बीकानेर में रेल कर्मचारियों का DRM कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, 8वें वेतन आयोग समेत लंबित मांगों को लेकर उठाई आवाजबीकानेर, 20 नवंबर 2026। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन (NWREU) के आह्वान पर शुक्रवार को रेल कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय, बीकानेर के मुख्य द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जोनल स्तरीय विरोध प्रदर्शन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बीकानेर मंडल के सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।प्रदर्शन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन के समक्ष लंबे समय से लंबित कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।8वें वेतन आयोग और पुरानी पेंशन जैसे मुद्दे उठाएप्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू करने और बोनस भुगतान की 7,000 रुपये की सीमा समाप्त करने की मांग उठाई। इसके अलावा कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश शीघ्र जारी करने और पुरानी पेंशन योजना के समान लाभ सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।कर्मचारियों ने ट्रैक मेंटेनर स्टाफ की पेट्रोलिंग अधिकतम 12 किलोमीटर निर्धारित करने, टीएल एवं आरएसी स्टाफ का नियंत्रण वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर के अधीन करने तथा कांटेवाला कर्मचारियों के रिस्ट्रक्चरिंग आदेश जारी करने की मांग रखी।पदोन्नति, स्थानांतरण और आउटसोर्सिंग का मुद्दा भी उठायायूनियन ने जीडीसीई अधिसूचना 4/2023 की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने और नई जीडीसीई अधिसूचना जारी करने की मांग की। इसके साथ ही कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति एवं स्थानांतरण संबंधी समस्याओं के समाधान, रेलवे कारखानों सहित विभिन्न इकाइयों में आउटसोर्सिंग बंद करने तथा बीकानेर मंडल पर इंटेक कोटे के तहत चयनित कर्मचारियों को शीघ्र कार्यमुक्त करने की मांग भी उठाई।इसके अतिरिक्त जयपुर स्थित केंद्रीय रेलवे अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने तथा नव नियुक्त कर्मचारियों के मंडल आवंटन एवं स्थानांतरण संबंधी प्रार्थनाओं पर उचित विचार करने की मांग की गई।मांगें नहीं मानी तो मंडल स्तर पर होगा बड़ा आंदोलनइस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी ने कहा कि रेल कर्मचारी रेलवे की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके जायज अधिकारों और समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन को कर्मचारियों की लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए समयबद्ध समाधान करना चाहिए।उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। NWREU ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय रेल प्रशासन समय रहते मांगों का समाधान नहीं करता है तो पूरे मंडल में व्यापक स्तर पर आंदोलन और बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।ये रहे प्रदर्शन में शामिलप्रदर्शन में विजय श्रीमाली, मोहम्मद सलीम कुरैशी, अंसार अहमद, राजेन्द्र सिंह शेखावत, विजय मीणा, राजेन्द्र खत्री, दीनदयाल, आशु सिंह सोलंकी, मुस्ताक अली, किशन गोदारा, संजीव मलिक, कैलाश सोलंकी, निहाल सिंह, मनोज, राम सिंह, संजय कुमार, लक्ष्मण, जितेंद्र व्यास, मुकेश, शिवानंद, नफे सिंह, जुगल देवड़ा, इरफान खान, सुनील, जगदीश कस्वा, अरविंद, भंवर बीका, रविन्द्र अरोड़ा, पवन और ब्रजेश ओझा सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post