गजसिंहपुर नई मंडी यार्ड के लिये धरना प्रदर्शन व बड़े आंदोलन की चेतावनी 

गजसिंहपुर ( इन्द्र डागा) आज पुनः पूर्व घोषणा अनुसार नई मंडी के लिये संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने नई मंडी यार्ड की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए शीघ्र नई मंडी यार्ड की मांग की और मंडी यार्ड नहीं बनने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। किसान नेता कामरेड गुरचरण सिंह मौड़ ने कहा कि प्रशासन उनके आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहा जिससे वो बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। किसानों ने कृषि उपज मंडी समिति सचिव नरेंद्र कुमार इंदिलिया को ज्ञापन देकर शीघ्र नई मंडी निर्माण की मांग की।आज के धरना-प्रदर्शन में किसान नेता कामरेड गुरचरण सिंह मौड़ व हंसराज गोदारा, अमरजीत सिंह मान, सुखजीत सिंह,जयनारायण, बलवीर सिंह गिल, निशान मान, छोटूसिंह जगजीत सिंह, गुरजीत सिंह मेज़र सिंह इत्यादि शामिल रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post