इतिहास संकलन समिति कोलायत की बैठक में क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक दस्तावेजीकरण पर बनी कार्ययोजना

इतिहास संकलन समिति, कोलायत की कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 26 मई 2026 को तहसील अध्यक्ष श्री नेमीचंद जी पंचारिया, संरक्षक श्री प्रभातसिंह जी भाटी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में कोलायत के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य गणों ने भाग लिया। बैठक में विशेष रूप से पाथेय/ सानिध्य( वर्चुअली) संगठन के शिखर पुरुष एवं पुरोधा आदरणीय गुरुजी श्री जानकी नारायणजी श्रीमाली, प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ अशोक शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ रामगोपाल शर्मा ,जिला महामंत्री डॉ शिव शंकर जी चौधरी ने प्रदान किया। बैठक में कोलायत कपिल सरोवर ,कपिल मुनि मंदिर, सांख्य दर्शन मगरा क्षेत्र के सांस्कृतिक ,ऐतिहासिक भौगोलिक ,राजनीतिक, धार्मिक आध्यात्मिक ,इतिहास के लेखन कार्य को एक कार्य योजना बनाकर पूर्ण करने पर मंथन/ समीक्षा की गई ।आगामी बैठक दिनांक 07/06/25 को आयोजित की जाएगी। बैठक में श्री वीरेंद्रनारायण पुरोहित, लालूराम पालीवाल, भगाराम ढाल,राजेंद्र पालीवाल, भंवरलाल उपाध्याय, दाऊ दयाल पंचारिया, कपिल सैन, प्रवीण सेन, हुकमाराम जाट, श्याम गिरी, शिव रामावत, विकास शर्मा, बालकिशन रामावत,,नरेश पंवार ,हजारी प्रजापत,नितेश भोजक, पंकज जाजड़ा, कैलाश बडगूजर इत्यादि संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। श्री सुनील पंचारिया संगठन महामंत्री ने सभी का आभार प्रकट किया

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *