पूर्व सांसद कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने कोडमदेसर तालाब व भैरव उद्यान का किया अवलोकन

पूर्व सांसद कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने कोडमदेसर तालाब व भैरव उद्यान का किया अवलोकन
बीकानेर। पूर्व सांसद कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल ने मंगलवार को कोडमदेसर बाबा के दर्शन किए। प्रदेश में सुख-शांति की मंगलकामना के साथ कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने बाबा भैरुनाथ की अंगी व आरती की। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि  राजस्थान की राजनीति की प्रमुख शख्सियत मानवेन्द्र सिंह जसोल ने कोडमदेसर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया तथा नए भैरव उद्यान भवन के प्रोजेक्ट को भी समझा। कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि तालाब का जीर्णोद्धार अभियान आस्था का विषय तो है ही साथ ही हजारों जीव-जंतुओं की प्यास बुझाने के लिए भी श्रेष्ठ पुण्य कार्य है।  अवलोकन के दौरान कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि तालाब जीर्णोद्धार अभियान में बीकानेर के भक्तों ने पूरा सहयोग किया है अब दूसरे चरण में भैरव उद्यान को बनाने का बीड़ा उठाया गया है। इस दौरान ज्योतिषाचाय अनिल पुरोहित, रामेश्वर गहलोत, भगवान गहलोत, आशुराम गहलोत, राजेश सारण, सुशीर सिंह भाटी एवं श्रवण भाट उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *