भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के 17 जुलाई को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर आज भाजपा कार्यालय में भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री के स्वागत, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार 17 जुलाई को भाजपा कार्यालय, बीकानेर में संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में बीकानेर संभाग के सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारी अपेक्षित रहेंगे।

पंचारिया ने कहा कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं पार्टी की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त होने के बाद अजय कुमार का यह पहला बीकानेर दौरा है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश का माहौल है। कार्यकर्ता उनके स्वागत एवं बैठक की तैयारियों में पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि तैयारी बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता महावीर चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री भरत सुथार, जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका, आईटी जिला सह संयोजक निशु लिंबा, देवीलाल मेघवाल, सरोज प्रजापत एवं भोजराज मेघवाल सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post