गैस सिलेंडर फटने से किसान की ढाणी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

महाजन। समीपवर्ती  मनोहरिया गांव में मंगलवार को एक किसान की ढाणी में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपए का घरेलू सामान, नकदी, गहने, अनाज और पशु आहार जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार  किसान मदन लाल सिद्ध खेत मे कार्य कर रहा था। इसी दौरान ढाणी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।परिवार को सामान बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते पूरी ढाणी आग जल गई। आगजनी में करीब दो लाख नगदी,आभूषण सहित सात लाख रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। 

ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *