बीकानेर: गजनेर पैलेस में चोरी की वारदात, लाखों के प्राचीन बर्तनों पर चोरों ने किया हाथ साफ

बीकानेर। राजस्थान के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में शुमार बीकानेर के गजनेर पैलेस में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में गजनेर पैलेस के मैनेजर नारायण सिंह राठौड़ ने गजनेर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार, गजनेर पैलेस स्थित सरदार निवास परिसर में एक कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। जब कमरे की जांच की गई तो वहां रखे पुराने पीतल, तांबे और कांसे के बर्तन गायब मिले। आशंका है कि अज्ञात चोर इन प्राचीन और कीमती बर्तनों को चोरी कर अपने साथ ले गए।

बताया जा रहा है कि चोरी हुए सभी बर्तन काफी पुराने और मूल्यवान थे। रविवार शाम मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल गजनेर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *