करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा पहुंचे श्री कल्याण धाम सीकर

सीकर, [मुहम्मद सादिक]। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा अपनी 800 किलोमीटर की पदयात्रा के क्रम में श्री कल्याण धाम पहुँचे, जहाँ धर्मगुरु सनातन रत्न महंत विष्णु प्रसाद शर्मा के सानिध्य में उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा देशनोक (राजस्थान) से प्रारंभ हुई थी।मंदिर व्यवस्थापक रवि प्रसाद शर्मा ने बताया कि महिपाल सिंह मकराणा के आगमन पर पूरे कल्याण धाम परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। स्वागत समारोह में बैंड वादन के साथ उन्हें साफा पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी एवं करणी सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने मकराणा को धार्मिक एवं सामाजिक एकता के लिए किए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया। महिपाल सिंह मकराणा ने इस अवसर पर कहा कि यह पदयात्रा राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है, और उन्हें मिला यह अपार प्रेम उनके संकल्प को और मजबूत करता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *