दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बीकानेर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा के आगे कांग्रेस का प्रदर्शन

शहर कांग्रेस ने गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा के आगे किया सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन, देहली में नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में

बीकानेर 7 अक्टूबर – नेता विपक्ष राहुल गांधी, और कांग्रेसी सांसदों द्वारा दिए जा रहे गांधीवादी धरने से कांग्रेस नेताओं को जबरन उठाने और गिरफ्तार करने के विरोध ने आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के आगे सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन किया गया 

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हजारीमल देवड़ा की अध्यक्षता में आहूत किया गया क्योंकि जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल प्रदेश कांग्रेस की बैठक में हिस्सा लेने जयपुर गए हुए है

अध्यक्षता करते हुए हजारीमल देवड़ा ने कहा कि जिस तरह भाजपा की सरकार संवैधानिक नियमों को दरकिनार कर लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोटने पर उतारू है उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा जरूरत पड़ी तो आंदोलन को तेज़ करते हुए जेल भरो आंदोलन भी करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे

प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि जिस तरह  मुक्त चुनाव आयुक्त भाजपा की कठपुतली बनकर कार्य कर रहे है सरकार चुरा राहें है उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

वरिष्ठ नेता सलीम भाटी ने कहा कि आज राहुल गांधी जी और पूरी कांग्रेस पार्टी जिस एकजुटता के साथ संपूर्ण विपक्ष को साथ लेकर चल रही है उसको देखते हुए ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा और जरूरत पड़ी तो राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हम हर वो कदम उठाएंगे जिस से ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो

प्रवक्ता एड. भिखाराम मेघवाल ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में उपाध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह, वरिष्ठ नेता टीकूराम मेघवंशी, डी.सी.गहलोत, नागेंद्र सिंह शेखावत, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,पार्षद ओमप्रकाश लोहिया पार्षद राहुल जादूसंगत, पार्षद पवन कुमार, पार्षद जावेद खान बाबा, पारस मारू, महिला कांग्रेस  नवनीत कौर खत्री,शलिना खान, बेनजीर बानो, खनन अध्यक्ष धनसुख आचार्य, सामाजिक न्याय अध्यक्ष करणीसिंह राजपुरोहित, तोलाराम सियाग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप जाडीवाल, मंडल अध्यक्ष मुबारक हुसैन, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, मनोज नायक, अविनाश राठौड़, ओमप्रकाश जनागल,हरिप्रकाश वाल्मीकि,प्रेम प्रकाश खत्री,रवि जनागल, कमल गोयल ओमप्रकाश भाटी, रवि गहलोत, विजय सिंह शेखावत, भवानी गहलोत, शकील अहमद, डूंगरमल प्रजापत, डीसी मीना, हनुमान गोदारा, सुनील धतरवाल, भगवान सिंह, सहित कांग्रेस जन मौजूद थे जो कि

लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो इस्तीफा दो, लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी, राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जैसे नारे लगाकर कल हुई दमनकारी नीतियों का विरोध कर रहे थे

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post