बीकानेर। गुलाब गहलोत चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन होटल कला मंदिर, शिव वैली, नोखा रोड पर होगा।शिविर के पोस्टर का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। इस अवसर पर योगेश गहलोत, भवानी शंकर सैनी, लक्ष्मण गहलोत और गंगासिंह भाटी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।आयोजकों ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं माली-सैनी महासभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. गुलाब गहलोत की स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। ट्रस्ट की ओर से शहरवासियों से बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया गया है।




