केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने जवानों के साथ मनाई दीपावली

बीकानेर, 6 नवम्बर। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को बीकानेर मिलिट्री स्टेशन पहुंचकर देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय मंत्री ने जवानों से मुलाकात कर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सेवा एवं सुरक्षा में समर्पित हमारे वीर जवानों का साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। देश की सीमाओं की रक्षा के प्रति उनका समर्पण प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करता है।

उन्होंने कहा कि जवानों की मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रति वर्ष दीपावली के अवसर पर सैनिकों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करते हैं और उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।।

इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, श्री अशोक प्रजापत एवं श्री पंकज अग्रवाल भी साथ रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post