वीर शहीदों के सम्मान में जगमगाया वार मेमोरियल टावर, ‘एक दीया वीर शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजितबीकानेर, 7 नवंबर। दीपावली की पूर्व संध्या पर गौरव सेनानी एसोसिएशन एवं बीकानेर की विभिन्न सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय वार मेमोरियल टावर पर ‘एक दीया वीर शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बच्चों ने दीप प्रज्वलित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में कर्नल हेम सिंह शेखावत, सेना मेडल ने कहा कि आज हम अपने परिवारों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मना पा रहे हैं, इसके पीछे उन वीर सैनिकों का योगदान है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीदों के सम्मान में एक दीप प्रज्वलित करना उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि ‘एक दीया वीर शहीदों के नाम’ का संकल्प दीपावली को सार्थकता प्रदान करता है। शहीदों को नमन करते हुए प्रत्येक नागरिक स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है।कार्यक्रम का संयोजन करते हुए प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीकानेर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से यह आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने अपने हाथों से दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को नमन किया।इस अवसर पर नरेंद्र सिंह आबड़सर, सूबेदार गजेंद्र सिंह राठौड़, अमर सिंह मोटासर, पूर्व पार्षद संजय गुप्ता, टोडाराम, पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष, कैप्टन रूप सिंह राठौड़, बजरंग लाल जाट सहित शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नन्हे बच्चों ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।





