बीकानेर के ऋषि मूंधड़ा ने CS की CSEET परीक्षा में हासिल की AIR-10वीं रैंक, 87% अंक के साथ बढ़ाया शहर का मान

बीकानेर के ऋषि मूंधड़ा ने CS की CSEET परीक्षा में हासिल की AIR-10वीं रैंक, 87% अंक के साथ बढ़ाया शहर का मानबिना किसी संस्थान से कोचिंग लिए स्वाध्याय के दम पर पाई सफलता, देशभर के 9,199 अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण की परीक्षाबीकानेर, 16 नवंबर। बीकानेर के ऋषि मूंधड़ा ने इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से आयोजित अक्टूबर 2026 के CSEET (Company Secretary Executive Entrance Test) सत्र में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 10वीं रैंक प्राप्त की है। ऋषि ने परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक हासिल कर बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों एवं शहरवासियों में खुशी का माहौल है।कंपनी सेक्रेटरी (CS) का कोर्स राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर के बेहतर अवसर प्रदान करता है। अक्टूबर 2026 के CSEET सत्र में देशभर से कुल 9,199 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। ऐसे में ऑल इंडिया स्तर पर 10वीं रैंक हासिल करना ऋषि की मेहनत, लगन और प्रतिभा को दर्शाता है।ऋषि मूंधड़ा ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी के लिए किसी भी संस्थान से कोचिंग नहीं ली। उन्होंने पूरी तरह स्वाध्याय के माध्यम से यह सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपनी माता कविता मूंधड़ा, पिता डॉ. मनीष मूंधड़ा के मार्गदर्शन तथा दादी मीना मूंधड़ा और दादा मगनमल मूंधड़ा के आशीर्वाद को दिया। उल्लेखनीय है कि ऋषि की बहन सिम्मी मूंधड़ा भी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं।ऋषि की इस उल्लेखनीय सफलता पर इंजी. रवि माथुर, इंजी. कमलकांत सोनी, भैरोसिंह बिठू, इंजी. सुशील डूडी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बीकानेर के लिए यह गौरव का विषय है कि यहां के युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post