बीकानेर विकास मंच से जुड़े 140 नए सदस्य, 18 नवंबर को राव बीकाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगा प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत

बीकानेर विकास मंच से जुड़े 140 नए सदस्य, 18 नवंबर को राव बीकाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी प्रथम कार्यक्रम की शुरुआतबीकानेर, 16 नवंबर। बीकानेर के चहुंमुखी विकास और शहर की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गठित बीकानेर विकास मंच से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। मंच के गठन के बाद अब तक करीब 140 बीकानेरवासियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। इनमें कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित सहित कई वर्तमान एवं पूर्व पार्षद भी शामिल हैं।वंदे मातरम् टीम के संयोजक एवं बीकानेर विकास मंच के संयोजक विजय कोचर ने बताया कि संचालन समिति के प्रयासों से सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 140 नए सदस्य मंच से जुड़े हैं। वहीं, मंच के हेल्पलाइन प्रमुख संजय गोस्वामी ने संगठन का थीम सॉन्ग भी सोशल मीडिया पर जारी किया। संचालन समिति प्रमुख संतोष बांठिया ने मंच के प्रचार-प्रसार को व्यवस्थित करने के लिए ई-मेल आईडी बनाने तथा सोशल मीडिया गतिविधियों के संचालन के लिए मीडिया सेल गठित करने का सुझाव दिया।मंच के समन्वयक सूरज माल सिंह ने बताया कि बीकानेर विकास मंच का पहला कार्यक्रम 18 नवंबर को आयोजित होगा। इस दौरान मंच के सभी कार्यकर्ता बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद बीकानेर के महाराजा एवं विकास पुरुष महाराजा गंगासिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम के अगले चरण में अंबेडकर सर्किल स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे तथा बीकानेर जंक्शन के सामने स्थित मुरलीधर व्यास की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया जाएगा।मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य बीकानेर के विकास से जुड़े मुद्दों को एक मंच पर लाना और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से शहर की समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करना है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post