बीकानेर के डॉ. प्रताप सिंह को अंतरराष्ट्रीय पहचान, IUCN के गिद्ध विशेषज्ञ समूह में हुआ चयन

बीकानेर के डॉ. प्रताप सिंह का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा मान, IUCN के गिद्ध विशेषज्ञ समूह में हुआ चयनबीकानेर। वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता अनुसंधान के क्षेत्र में बीकानेर के लिए गौरव की खबर सामने आई है। बीकानेर के डॉ. प्रताप सिंह का अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के गिद्ध विशेषज्ञ समूह (Vulture Specialist Group) में सदस्य के रूप में चयन हुआ है। इसके साथ ही उन्हें IUCN के प्रजाति उत्तरजीविता आयोग (Species Survival Commission-SSC) का सदस्य भी बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से राजस्थान के वन्यजीव संरक्षण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।डॉ. प्रताप सिंह लंबे समय से प्राणी विज्ञान, जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में शैक्षणिक एवं अनुसंधान कार्य कर रहे हैं। विशेष रूप से थार मरुस्थल की जैव विविधता, शिकारी पक्षियों की पारिस्थितिकी और गिद्धों के संरक्षण के क्षेत्र में उनकी रुचि एवं योगदान उल्लेखनीय रहा है।उल्लेखनीय है कि IUCN विश्व स्तर पर प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण के लिए कार्य करने वाला प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसके गिद्ध विशेषज्ञ समूह में विभिन्न देशों के विशेषज्ञ शामिल होते हैं, जो गिद्धों के संरक्षण, उनकी घटती आबादी और उनके सामने मौजूद पर्यावरणीय एवं अन्य चुनौतियों पर शोध और संरक्षण संबंधी कार्य करते हैं।डॉ. प्रताप सिंह के इस चयन से राजस्थान सहित भारतीय उपमहाद्वीप में गिद्धों के प्राकृतिक आवास, उनकी घटती संख्या और संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने का अवसर मिलेगा। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, वन्यजीव विशेषज्ञों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post