वर्ण व्यवस्था ईश्वर द्वारा निर्मित, प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म और कर्म का पालन करना चाहिए: स्वामी विशोकानंद भारती

वर्ण व्यवस्था ईश्वर द्वारा निर्मित, प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म और कर्म का पालन करना चाहिए: स्वामी विशोकानंद भारतीबीकानेर। धनीनाथ गिरि मठ पंच मंदिर प्रांगण में पूर्व अधिष्ठाता एवं राजगुरु बीकानेर स्वामी श्री सोमेश्वरानंद भारती जी महाराज की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित पंच दिवसीय कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हुए। इस दौरान निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु बीकानेर स्वामी श्री विशोकानंद भारती जी महाराज ने वर्ण व्यवस्था और आश्रम धर्म पर अपने विचार व्यक्त किए।स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज ने कहा कि वर्ण व्यवस्था का निर्माण भगवान ने किया है, इसे किसी मनुष्य या नेता ने नहीं बनाया। परमात्मा ने 84 लाख योनियों की रचना की, जिनमें मानव जीवन को श्रेष्ठ माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने वर्ण और आश्रम के अनुरूप कर्म एवं धर्म का पालन करना चाहिए। ब्राह्मण को वेद-शास्त्रों में निष्ठा रखते हुए जीवन निर्वाह करना चाहिए। उन्होंने गौ संरक्षण और धर्म पालन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम के प्रारंभ में हरिद्वार से पधारे संत श्री मोहनदास जी महाराज, संत श्री तपेश्वरदास जी महाराज तथा मेरठ से पधारे महंत श्री भागवत भारती जी महाराज ने स्वामी श्री सोमेश्वरानंद भारती जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर स्नातक स्तर पर ‘ब्राह्मण का शास्त्रों में महत्व’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रामनिवास सारस्वत ने प्रथम, हरसिद्धि सोनी ने द्वितीय तथा देवकिशन व्यास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर ‘तुलसीदास जी का वेदांत ज्ञान’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में केशव व्यास प्रथम, श्रीमती जमना सोनी द्वितीय तथा सुश्री विजयश्री व्यास तृतीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम के तहत गौपाष्टमी के अवसर पर अगले दिन प्रातः 8 बजे मठ की गौशाला में स्वामी श्री विशोकानंद भारती जी महाराज के सानिध्य में गौपूजन किया जाएगा। वहीं शाम को गौ महिमा पर प्रवचन आयोजित होंगे।इस अवसर पर पं. मुरली मनोहर व्यास, कैलाश व्यास, ठाकुर भवानी सिंह राठौड़, मोडाराम सोलंकी, वैद्य वाचस्पति जोशी, शंकर सिंह राठौड़, महावीर शर्मा, रामचंद्र छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post