70 की उम्र में भी सीखने का जज्बा बरकरार, प्रो. डॉ. नरसिंह बिनानी ने प्रथम श्रेणी में हासिल की पत्रकारिता की डिग्री

70 की उम्र में भी सीखने का जुनून बरकरार, प्रो. डॉ. नरसिंह बिनानी ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की पत्रकारिता की परीक्षाबीकानेर। सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इस कहावत को चरितार्थ करते हुए कॉलेज शिक्षा के पूर्व प्राचार्य, चिंतक एवं लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने 70 वर्ष की आयु में पत्रकारिता की डिग्री हासिल कर प्रेरक मिसाल पेश की है। उन्होंने भगवान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से जून 2026 में आयोजित परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।प्रो. डॉ. बिनानी की यह उपलब्धि बताती है कि ज्ञान अर्जित करने और स्वयं को विकसित करने की कोई उम्र सीमा नहीं होती। चार दशकों से अधिक समय तक शिक्षा जगत में सेवाएं देने के बाद वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए डॉ. बिनानी आज भी अध्ययन और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं।सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने साहित्य और लेखन के प्रति अपनी रुचि बनाए रखी। अब तक उनकी दो हिंदी काव्य रचनाएं, दो हिंदी हाइकु रचनाएं और युवाओं को प्रेरित करने वाले लेखों की एक पुस्तक सहित कुल पांच पुस्तकों का लेखन एवं प्रकाशन हो चुका है।डॉ. बिनानी युवाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों जैसे विषयों पर निरंतर लेखन करते रहे हैं। उनके लेखों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करना और युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।पत्रकारिता की डिग्री हासिल करना उनके लिए ज्ञान के नए आयामों को समझने और अभिव्यक्ति के क्षेत्र को व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के साथ-साथ उन सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो उम्र के किसी पड़ाव पर नई शुरुआत करने से हिचकिचाते हैं।प्रो. डॉ. नरसिंह बिनानी ने अपनी उपलब्धि से साबित किया है कि उम्र महज एक संख्या है और सीखने का जुनून व्यक्ति को हमेशा युवा बनाए रखता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post